Maharajganj News महराजगंज में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 327 किलो से अधिक गांजा बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 26 April 2026

Maharajganj News महराजगंज में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 327 किलो से अधिक गांजा बरामद

 Chief in editor Sunil Pandey 

एसएसबी और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार, ट्रक समेत सामान जब्त

महराजगंज | 26 अप्रैल 2026

जनपद महराजगंज में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब 3:50 बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजा कुल 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिनका वजन प्रति पैकेट लगभग 15 से 16 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा मौके से एक ट्रक (HR38W1261), एक मोबाइल फोन, एक पर्स में ₹260 नगद समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गिरी निवासी घोघा कबलेशवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 030/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 संयुक्त टीम की अहम भूमिका

कार्रवाई में एसएसबी एवं आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया, जिनकी सतर्कता और समन्वय से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad