महराजगंज, 13 अप्रैल 2026।
इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग—साहिल साहनी (पुत्र डोमई), किसन साहनी (पुत्र भीखम साहनी) निवासी सोनबरसा थाना कोठीभार तथा अमरीश साहनी (पुत्र रामजीयावन) निवासी टेढ़वा थाना घुघली—गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक लल्लन (पुत्र रामाश्रय) निवासी भिटौली बाजार मटिया टोला थाना भिटौली को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

No comments:
Post a Comment