Maharajganj News भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती: 500 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 14 April 2026

Maharajganj News भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती: 500 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज, 14 अप्रैल 2026।


भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग के दौरान दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 500 ग्राम अवैध गांजा और एक यामहा मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की टीम द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या लू 6 प 413 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुर्मी पुत्र प्रेम सागर कुर्मी तथा अजीत कुमार कुर्मी पुत्र रविंद्र कुर्मी, निवासी पाल्ही थाना नवल परासी (नेपाल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad