भारत–नेपाल सीमा पर तस्करों पर करारा प्रहार, 25 लाख से अधिक की चाइनीज ई-सिगरेट जब्त
महराजगंज। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ठूठीबारी थाना पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए 1597 पीस प्रतिबंधित चाइनीज ई-सिगरेट बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 25 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से सीमा पार तस्करों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम सक्रिय हुई। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर मनीष पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम भरवलिया पुल के पास गन्ने के खेत में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल की ओर से
भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से लाई जा रही ई-सिगरेट की बड़ी खेप बरामद कर ली गई। हालांकि पुलिस को देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बरामद ई-सिगरेट इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट श्रेणी की हैं, जिनका भारत में आयात, बिक्री और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। एक ई-सिगरेट की अनुमानित कीमत लगभग 1600 रुपये बताई जा रही है, जिसके आधार पर जब्त माल की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बैठती है।
बरामद ई-सिगरेट को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, इस तस्करी में शामिल लोगों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी गई

No comments:
Post a Comment