Maharajganj News: मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में डीएम–एसपी ने की पूजा-अर्चना व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 15 January 2026

Maharajganj News: मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ मंदिर में डीएम–एसपी ने की पूजा-अर्चना व्यवस्थाओं का लिया जायजा


 संपादक: सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 

महराजगंज / मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा दर्शन, स्नान एवं पूजा की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए।



वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर देते हुए महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने मंदिर परिसर में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से संवाद कर उनकी ड्यूटी की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही आमजन से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad