Maharajganj News रामनवमी व नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी ने लेहड़ा मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 17 March 2026

Maharajganj News रामनवमी व नवरात्रि को लेकर डीएम-एसपी ने लेहड़ा मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Maharajganj 



महराजगंज, 17 मार्च 2026। आगामी रामनवमी और नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और मंदिर परिसर तथा आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में यातायात रूट, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन के लिए पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बीडीओ एवं ईओ बृजमनगंज को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर के पास मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने को भी कहा। उन्होंने मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं तथा स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर सीओ फरेंदा को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले दिनों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad