Maharajganj News प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में भव्य कार्यक्रम - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 18 March 2026

Maharajganj News प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में भव्य कार्यक्रम

 Maharajganj 



महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल व चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने जनपदवासियों को आगामी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्षों में विकास की नई दिशा तय हुई है और उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद के 3,71,419 किसानों को 1,745.52 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। किसान ऋण मोचन योजना के तहत 80,341 किसानों को 303.98 करोड़ रुपये तथा गन्ना मूल्य भुगतान के अंतर्गत 4,32,285 किसानों को 1,624.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 63,921 तथा शहरी आवास योजना में 37,058 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत 2,54,362 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 14,858 रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को लाभान्वित किया गया है।



कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आलोक कुमार, एलडीएम भूपेन्द्र नाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad