Maharajganj News वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 10 March 2026

Maharajganj News वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी

 महराजगंज, 10 मार्च 2025।



जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न लेखा शीर्षकों में प्राप्त बजट और उसके सापेक्ष व्यय की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कई योजनाओं में प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में शेष दिनों में कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उनमें सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति संबंधी देयकों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के मृतक कर्मचारियों के देयकों, परिषदीय कर्मचारियों को स्वीकृत एसीपी की अद्यतन स्थिति तथा पेंशन संबंधी मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में न्यायालय की अवमानना न हो। समय से न्यायालय में जवाब प्रस्तुत किया जाए और प्रशासनिक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण तथा शिक्षा विभाग के पटल सहायक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad