Maharajganj News मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 11 March 2026

Maharajganj News मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 महराजगंज:



महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित थाना कोठीभार क्षेत्र में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें साइबर अपराधों सहित विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को इनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने उन्हें 1090, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad