Maharajganj News पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, एसपी ने दी श्रद्धांजलि - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 14 April 2026

Maharajganj News पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, एसपी ने दी श्रद्धांजलि

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज, 14 अप्रैल 2026।



भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डॉ. अंबेडकर के महान विचारों, सामाजिक समता, न्याय की स्थापना तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श समाज को समानता, भाईचारे और कानून के प्रति सम्मान की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad