महराजगंज, 12 अप्रैल 2026:
इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय में सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए, जिसमें छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से उनका नाम, पता एवं शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार, साहित्य शर्मा सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment