नंदनी मौर्य, जिला संवाददाता
शूटिंग के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकारों में हीरो विष्णु मौर्य और हीरोइन शुभि शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर दीपक शंकर सिंह, लेखक इंद्रजीत कुमार और डीओपी अयूब खान सहित पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। अन्य कलाकारों में अंशुमन सिंह राजपूत, रिंकू, आयुषी, राजेश तोमर, संजय वर्मा और श्वेता वर्मा भी शामिल रहे।
इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम धंधरा के उभरते कलाकार विष्णु मौर्य ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जनपद के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसे लोकेशन हैं जो फिल्म की कहानी के अनुरूप हैं।
लहू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कहानी सामाजिक चेतना के बीच विकसित होती एक प्रेम कथा पर आधारित है। यह फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाएगी, यह आने वाला समय ही बताएगा।

No comments:
Post a Comment