Maharajganj News होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 25 April 2026

Maharajganj News होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 Chief in editor Sunil Pandey 

Up





महराजगंज, 25 अप्रैल। जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय तथा महामाया आईटी पॉलिटेक्निक सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने, परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन एवं बैरियर भी लगाए गए हैं।



जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से परीक्षा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad