Chief in editor Sunil Pandey
सिसवा बाजार,महराजगंज।
Astha jaiswal class 5 2 rank in district
Atif Aftab class 3 3rd rank in district
सिसवा बाजार स्थित यूपी पब्लिक स्कूल ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय—तीनों स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के मेधावी छात्रों में कक्षा 5 के आराध्य मद्धेशिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 5 की आस्था जायसवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 3 के छात्र आतिफ आफताब ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।



No comments:
Post a Comment