Maharajganj News गड़ौरा बाजार से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में थी तलाश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 25 April 2026

Maharajganj News गड़ौरा बाजार से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में थी तलाश

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP 



महराजगंज | 25 अप्रैल 2026

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गड़ौरा बाजार क्षेत्र से अभियुक्त नीरज राजभर (18 वर्ष) निवासी बालखुर्द, थाना चौरी-चौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 33/26 धारा 137(2)/65(1) BNS एवं 5J(II)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम उ0नि0 दिनेश सिंह यादव,का0 रामू गौड़,का0 दिलीप यादव पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad