इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, यक्ष ऐप से खुला हिस्ट्रीशीटर का राज
महराजगंज, 05 मई 2026:
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग के दौरान 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश पुरी व एसएसबी 22वीं बटालियन की टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने यक्ष ऐप का उपयोग करते हुए एक आरोपी की पहचान की, जिससे पता चला कि वह थाना का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर 15B) है। इससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि हुई और गिरफ्तारी में तकनीक की अहम भूमिका सामने आई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बिन्दु हरिजन (28 वर्ष), निवासी नवलपरासी, नेपाल
गोविन्द रौनियार (36 वर्ष), निवासी ठूठीबारी, महराजगंज
बरामदगी:
03 बोरा व 04 गत्ता में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब (किसमिस सौंफ ब्रांड)
01 साइकिल
इस मामले में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 61/2026, धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
उ0नि0 रमेश पुरी, कांस्टेबल मनोहर यादव, वैभव यादव (ठूठीबारी पुलिस) तथा एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक संजय घोष, आरक्षी चंदन मिश्रा और राजेश प्रजापति शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment