सिद्धार्थनगर न्यूज़ धोबहा एहतमाली में नई सड़क का लोकार्पण, विकास को मिली रफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 5 May 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ धोबहा एहतमाली में नई सड़क का लोकार्पण, विकास को मिली रफ्तार

 धोबहा एहतमाली में नई सड़क का लोकार्पण, विकास को मिली रफ्तार






नंदनी मौर्य जिला संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। जनपद के विकास खंड खुनियांव अंतर्गत ग्राम सभा धोबहा एहतमाली में पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने और आधारभूत ढांचे के विकास से रोजगार व निवेश के अवसर भी बढ़े हैं।

नवनिर्मित सड़क से धोबहा एहतमाली समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज मौर्य, प्रमुख प्रतिनिधि खुनियांव राजेन्द्र दुबे, मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य सहित ग्राम प्रधान पवन मौर्य, विजय मौर्य, परमात्मा, चंद्रजीत यादव मौजूद रहे। इसके अलावा शमानिकराम यादव, मोहित यादव, सुधीर चौरसिया, डॉ. बजरंगी लाल, आशीष यादव, उषा चौधरी, दीपक यादव, विनोद मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प को दोहराते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की बात कही गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad