Maharajganj News नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 6 May 2026

Maharajganj News नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

 नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश



Chief in editor Sunil Pandey 

Up

महराजगंज। जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के संकेत दे दिए हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की डिलीवरी में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को उसका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही नगर विकास के क्षेत्र में महराजगंज को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

राजस्व मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही जनसुनवाई को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

ऊर्जा विभाग से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर आमजन को जागरूक करने और उनकी आपत्तियों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को भी प्रभावी ढंग से संपादित कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad