Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टप्पेबाजी गिरोह की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, जेवरात बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टप्पेबाजी गिरोह की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, जेवरात बरामद

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP


महराजगंज।

थाना घुघली पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 03.05.2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों महिलाएं सुनियोजित तरीके से महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण:

रानी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी चनवा मोड़, मुसहर टोला, थाना नवादा, जिला आरा (बिहार), उम्र लगभग 26 वर्ष

अरिता पत्नी गणेश, निवासी सर्रैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र लगभग 21 वर्ष

बरामदगी:

अभियुक्ताओं के कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल एवं एक जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) बरामद की गई है, जो टप्पेबाजी की घटनाओं से संबंधित बताई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों अभियुक्ताएं बेहद चालाकी से महिलाओं को झांसे में लेकर उनके आभूषण पार कर देती थीं। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad