सिद्धार्थनगर न्यूज़ तूफान में पेड़ गिरा, लेकिन मंदिर सुरक्षित—डुमरियागंज तहसील परिसर का अनोखा नज़ारा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ तूफान में पेड़ गिरा, लेकिन मंदिर सुरक्षित—डुमरियागंज तहसील परिसर का अनोखा नज़ारा

नंदनी मौर्य जिला संवाददाता



सिद्धार्थनगर जनपद में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इसी दौरान डुमरियागंज तहसील परिसर में एक विशाल पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलें उसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

हालांकि इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि परिसर में स्थित मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। तेज तूफान और भारी पेड़ गिरने के बावजूद मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसमें एक खरोंच तक नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसे आस्था से जोड़ते हुए चमत्कार बताया, वहीं प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad