सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में हत्याओं और फर्जी मुकदमों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में हत्याओं और फर्जी मुकदमों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता 

सिद्धार्थनगर 




सिद्धार्थनगर। जनपद में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न गंभीर मामलों को उठाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने लोटन निवासी संदीप यादव की निर्मम हत्या, मोहना थाना क्षेत्र के जिग्निहवा में सगीर की हत्या, अधिवक्ता सुभागी द्विवेदी के पिता के साथ हुए फ्रॉड सहित अन्य मामलों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही लोटन में हत्या के बाद हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान यादव परिवार व ग्रामीणों पर दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की गई।

पूर्व विधायक विजय पासवान एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने कहा कि तीन युवकों के साथ 13 पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे निराधार हैं, जिन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी की महिला नेता शुभांगी द्विवेदी ने अपने पिता रमेश द्विवेदी के साथ हुए 42 लाख रुपये के जमीन फ्रॉड का मुद्दा उठाया। आरोप है कि भूमाफियाओं ने पैसे लेने के बावजूद जमीन नहीं दी और धमकी भी दे रहे हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने साक्ष्य भी प्रस्तुत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभांगी द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, जय प्रकाश यादव, आमिर शेख, रवि पासवान, मोहन यादव, शिव कुमार गौतम, चंदाहास यादव, अल्ताफ रहमान, सद्दाम खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad