Maharajganj News केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर महराजगंज में विकास का उत्सव, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 17 June 2026

Maharajganj News केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर महराजगंज में विकास का उत्सव, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज, 17 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं, उत्तर प्रदेश की आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों पर प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। ओडीओपी योजना के तहत टूलकिट, मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत प्रतीकात्मक चेक, आयुष्मान भारत योजना के प्रमाण-पत्र तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की गईं। स्वयं सहायता समूहों की बैंक सखियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad