Maharajganj News मुहर्रम से पहले डीआईजी का सख्त संदेश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के निर्देश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 17 June 2026

Maharajganj News मुहर्रम से पहले डीआईजी का सख्त संदेश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 17 जून 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और दोषसिद्धि बढ़ाने के लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

बैठक में महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, हत्या, लूट, अवैध खनन, भूमि विवाद तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए महत्वपूर्ण मुकदमों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जुलूस मार्गों, कर्बला स्थलों और ताजियों की ऊंचाई का निरीक्षण करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने तथा त्योहार रजिस्टरों का परीक्षण करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


डीआईजी ने अवैध खनन, गोकशी और नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कराने तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा प्रत्येक विवेचना को समयबद्ध और निष्पक्ष ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद में अपराध नियंत्रण, तस्करी रोकने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की।

गोष्ठी के अंत में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सभी थाना परिसरों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा जनहितकारी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad