Maharajganj News न्यायालय के आदेश पर 236 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, 29 मुकदमों से था संबंध - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 22 June 2026

Maharajganj News न्यायालय के आदेश पर 236 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, 29 मुकदमों से था संबंध

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 22 जून 2026। थाना चौक पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के 29 मुकदमों से संबंधित कुल 236 लीटर अवैध कच्ची शराब का सुरक्षित रूप से नष्टीकरण कराया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यह कार्रवाई माननीय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के 17 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में की गई। थाना चौक में दर्ज विभिन्न आबकारी मामलों से संबंधित अवैध कच्ची शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर उसमें डालकर नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। नष्टीकरण के दौरान पंचनामा तैयार किया गया तथा कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार निचलौल अंकुर सिद्धार्थ, आबकारी निरीक्षक सदर गिरिश कुमार, थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल तथा हेड मोहर्रिर अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad