Maharajganj News वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 22 June 2026

Maharajganj News वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना कोठीभार क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड तथा टप्पेबाजी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों को आपातकालीन सहायता के लिए यूपी-112 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। टीम ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसुरक्षा और जनसहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad