Maharajganj News मायके में खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से युवती की दर्दनाक मौत - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 20 June 2026

Maharajganj News मायके में खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से युवती की दर्दनाक मौत

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 20 जून 2026। कोठीभार थाना क्षेत्र के मोजरी गांव में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 24 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार मोजरी गांव निवासी झकरी की पुत्री नंदिनी (24 वर्ष) अपने मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर में रखे स्टैंड फैन का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान फैन के कटे हुए तार के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। नंगे पैर होने के कारण करंट का झटका इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना सुबह करीब 8 बजे पीआरवी के माध्यम से कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु का है। गांव में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad