नंदनी मौर्य जिला संवाददाता
बांसी, सिद्धार्थनगर।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी कार्यालय से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं का जनसैलाब गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकला। नीले झंडों और बाबा साहब के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद इदरीश पटवारी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश को संविधान दिया, बल्कि समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—पर चलने का आह्वान किया।
रैली में कपिल देव, मुस्तकीम, प्रमोद अग्रहरि, बुद्धि राम, धनंजय मिश्रा, मुन्ना पांडे, अजहर, साकिर, अरुण गुप्ता, मनोज कुमार, राम कृपाल मौर्य, सन्नू, मो. कैफ, भीम साहनी, ध्रुव चंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे यातायात और शांति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

No comments:
Post a Comment