नंदनी मौर्य जिला संवाददाता
सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी देश को समतामूलक और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। शिक्षा, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के माध्यम से उन्होंने ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिले।
सांसद ने आगे कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार सुनिश्चित करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment