सिद्धार्थनगर न्यूज़ सतुआन पर्व पर सामूहिक सत्तू भोज, एकता और भाईचारे की मिसाल बना आयोजन - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 14 April 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ सतुआन पर्व पर सामूहिक सत्तू भोज, एकता और भाईचारे की मिसाल बना आयोजन

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता 



डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शाहपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में मंगलवार को सतुआन पर्व के अवसर पर पारंपरिक सत्तू भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से सत्तू प्रसाद ग्रहण किया। सामूहिक भोज के माध्यम से आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सतुआ भोज जैसी परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, जो विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों का अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बना रहता है तथा समाज में सकारात्मक माहौल का निर्माण होता है।

इस अवसर पर लवकुश ओझा, मधुसुदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, शैलेश सिंह, डंपू पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad