Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जनपद की सर्विलांस सेल लगातार बेहतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने महराजगंज पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन माह में महराजगंज पुलिस कुल 307 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। यह उपलब्धि तकनीक के प्रभावी उपयोग और पुलिस की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए महराजगंज पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

No comments:
Post a Comment