Maharajganj News नेपाल सीमा पर तस्करी पर पुलिस की सख्ती, नौतनवा में 12 बोरी मटर बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 18 June 2026

Maharajganj News नेपाल सीमा पर तस्करी पर पुलिस की सख्ती, नौतनवा में 12 बोरी मटर बरामद

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 18 जून 2026। नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थाना नौतनवा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 12 बोरी लावारिस मटर बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की जांच की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल सीमा क्षेत्र में लावारिस अवस्था में रखी 12 बोरी मटर बरामद हुई। बरामद माल को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तनु दुबे, कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल विजयपाल सिंह तथा महिला कांस्टेबल आस्था तिवारी शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad