Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। थाना घुघली पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को यह सफलता मिली। थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 131/2026 की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में आरोपी आकाश सिंह का नाम प्रकाश में आया। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जांच के दौरान मामले में धारा 65(1), 87, 127(2) बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश सिंह (21 वर्ष), पुत्र राजू सिंह, निवासी ग्राम हरखी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक (चौकी प्रभारी जखीरा), हेड कांस्टेबल प्रदुम्न सिंह तथा कांस्टेबल विजय प्रकाश राय शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment