Maharajganj News न्यूज़ीलैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी आईडी कार्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 16 June 2026

Maharajganj News न्यूज़ीलैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी आईडी कार्ड के साथ आरोपी गिरफ्तार

 Chief in editor Sunil Pandey

महराजगंज, 16 जून 2026। थाना सिंदुरिया पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खुद को सेवायोजन विभाग का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान पत्र के जरिए लोगों से धनराशि वसूलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, बरवा सोफिया निवासी संजीव प्रजापति ने 14 जून 2026 को थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर बताया कि करीब पांच माह पहले बनकटी निवासी हारुन ने भेड़िया स्थित अपनी "अतुल टूर एंड ट्रैवल्स" दुकान पर न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिलाया। उसने स्वयं को सेवायोजन विभाग महराजगंज का कर्मचारी बताते हुए कथित आईडी कार्ड भी दिखाया और वादी समेत अन्य लोगों से प्रति व्यक्ति करीब 1.58 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। इसके बाद न तो विदेश भेजा गया और न ही धनराशि वापस की गई।

मामले में थाना सिंदुरिया में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया सेवायोजन कार्यालय का आईडी कार्ड फर्जी पाया गया।

15 जून 2026 को सिंदुरिया पुलिस टीम ने सेमरी गांव मोड़ स्थित पुलिया के पास से आरोपी हारुन पुत्र हिदायतुल्लाह (उम्र लगभग 43 वर्ष), निवासी बनकटी, थाना भिटौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सेवायोजन कार्यालय महराजगंज का फर्जी आईडी कार्ड और 90 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad