Maharajganj News नहर में डूबने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 15 June 2026

Maharajganj News नहर में डूबने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 Chief in editor Sunil Pandey 


निचलौल/महराजगंज, 16 जून। थाना क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास स्थित नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को दूरभाष के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, नहर में मिले शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल मद्धेशिया), निवासी भगवानपुर के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पंचायतनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad