Maharajganj News मोहर्रम को लेकर निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और भाईचारे का दिया गया संदेश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 15 June 2026

Maharajganj News मोहर्रम को लेकर निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और भाईचारे का दिया गया संदेश

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज, 15 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना निचलौल परिसर में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने भी नागरिकों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की, ताकि पर्व पारंपरिक गरिमा और शांति के साथ मनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad