Maharajganj News बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 9 May 2026

Maharajganj News बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान

 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान

Chief in editor Sunil Pandey 




महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट वर्ग में आदित्य रौनियार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं शिवांग पाण्डेय ने 87.6%, अंकित गुप्ता एवं श्रेया गुप्ता ने 86.4%, रिशु मणि ने 86%, अनुष्का शर्मा ने 85.2% तथा ज्योति सिंह ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल वर्ग में आदित्य गिरि ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंकित कुमार ने 93%, अनुराग खरवार ने 92.3%, अंशिका त्रिपाठी ने 90.5%, आंजनेय यादव ने 89.67%, अजय कुशवाहा ने 88.5%, अमन तिवारी एवं अनन्या ने 88.17%, अभिषेक मिश्रा ने 87.83% तथा अभिषेक ने 87.6% अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम बालोटिया, उपप्रबंधक प्रदीप कुमार तुलस्यान, प्रधानाचार्य निरंकार सिंह, किड्स वैली की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad