Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया उत्तर टोला में रविवार को ट्रॉली की मरम्मत के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामदवन विश्वकर्मा (69) पुत्र स्वर्गीय बलदेव विश्वकर्मा निवासी सबया उत्तर टोला, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ट्रॉली का पहिया निकालकर उसे सपोर्ट पर खड़ा कर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब 12:30 बजे अचानक ट्रॉली पलट गई और वह उसके नीचे दब गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

No comments:
Post a Comment