सिद्धार्थनगर न्यूज़ प्रेस क्लब में सम्मान समारोह: जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य को मिला प्रमाण पत्र - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ प्रेस क्लब में सम्मान समारोह: जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य को मिला प्रमाण पत्र

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता 




सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर मजिस्ट्रेट तथा प्रेस क्लब के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी, प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर द्वारा नंदनी मौर्य को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने तालियों के साथ सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad