Maharajganj News 101 खोए मोबाइल बरामद, 30 लाख की संपत्ति लौटाई - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 23 April 2026

Maharajganj News 101 खोए मोबाइल बरामद, 30 लाख की संपत्ति लौटाई

 तकनीक के सहारे महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, लोगों में खुशी की लहर

Chief in editor Sunil Pandey 



महराजगंज, 23 अप्रैल 2026।

जनपद पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस उपलब्धि से जहां लोगों में खुशी की लहर है, वहीं पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना हो रही है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से यह सफलता हासिल की। टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग और आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और तकनीक आधारित पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में सूचना दें।

 बरामदगी करने वाली टीम

सर्विलांस सेल की टीम में शिवानंद पासवान, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड शामिल रहे, जिनकी मेहनत से यह सफलता मिली।

 मोबाइल गुम होने के प्रमुख कारण

जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजारों, यात्रा के दौरान वाहनों में छूटने, बाइक चलाते समय गिरने, पार्कों में भूलने, शादियों में नृत्य के दौरान गिरने, नशे की स्थिति में खोने तथा बड़े आयोजनों में भीड़ के कारण गुम हुए थे।


महराजगंज पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आमजन के प्रति उसकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad