Maharajganj News डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस-मीडिया संवाद से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 2 April 2026

Maharajganj News डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस-मीडिया संवाद से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था

Chief in editor Sunil Pandey 

दिनांक: 02 अप्रैल 2026

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डायल 112 की चार नई गाड़ियों को पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नई गाड़ियों के संचालन से घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक सूचना पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ प्रथम परिचयात्मक एवं संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, प्रभावी जनसुनवाई तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, त्वरित एवं तथ्यात्मक सूचना का आदान-प्रदान तथा निष्पक्ष संवाद से न केवल अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने पत्रकारों से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि महराजगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad