Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 02 अप्रैल 2026:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम—उप निरीक्षक नेहा यादव, महिला कांस्टेबल चन्दा यादव एवं नीलम द्वारा राम मनोहर लोहिया पार्क में उपस्थित महिलाओं को डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
वहीं महिला थाना टीम—थानाध्यक्ष सरोजिनी वर्मा, महिला आरक्षी प्रतिभा मौर्य एवं प्रिया भारती द्वारा कस्बा महराजगंज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी साझा की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के प्रति जागरूक करना है।

No comments:
Post a Comment