Maharajganj
Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज |
उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद महराजगंज में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण/निस्तारण किया गया।
जनपद के थाना सोनौली, बरगदवा एवं श्यामदेउरवा से संबंधित कुल 21 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित 157.648 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹58,01,200) अवैध मादक पदार्थ—चरस, गांजा एवं हेरोइन—को नष्ट किया गया।
यह कार्यवाही नौतनवा स्थित मैसर्स ए.पी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में संपन्न हुई, जहां निर्धारित मानकों और पर्यावरण सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से सभी मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया।
पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी निचलौल की उपस्थिति एवं गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
‘ऑपरेशन दहन’ के माध्यम से महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भविष्य में भी इस तरह की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment