Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन में लगे 3 वाहन सीज, चालकों पर कार्रवाई - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 17 April 2026

Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन में लगे 3 वाहन सीज, चालकों पर कार्रवाई

 Chief in editor Sunil Pandey 

Maharajganj 


महराजगंज। थाना घुघली पुलिस ने अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो डम्फर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 16 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान वाहन संख्या UP57AT5376 और UP57AT4202 (डम्फर) तथा UP57BN2285 (ट्रैक्टर-ट्रॉली) को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को सूचना दी गई है। पकड़े गए चालक: शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कुशीनगर अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी कुशीनगर सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी महराजगंज कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय,कांस्टेबल रतन जायसवाल,कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad