Maharajganj News 24 घंटे में हत्या का खुलासा: बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भाइयों ने की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 18 April 2026

Maharajganj News 24 घंटे में हत्या का खुलासा: बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भाइयों ने की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज, 18 अप्रैल 2026।





जनपद के थाना पनियरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मारपीट एवं हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में हत्या के बाद शव को गुप्त रूप से जलाने की घटना भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 117/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान गंभीर धाराएं 103(1), 238, 3(5), 109(1) बीएनएस भी बढ़ाई गईं।

क्या है पूरा मामला?

घटना 16 अप्रैल 2026 की रात की है। थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर टोला अमहिया निवासी रवि कुमार गुप्ता अपनी परिचित 19 वर्षीय युवती संगीता (पुत्री लालबहादुर) से मिलने उसके घर गया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

इसी दौरान युवती का भाई कमलेश घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे आक्रोशित होकर उसने अपने भाई अमलेश व एक अन्य नाबालिग को बुलाया। तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में युवती संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रवि कुमार किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा। सबूत मिटाने के लिए जलाया शव घटना के अगले दिन 17 अप्रैल को आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से युवती के शव को पिकअप वाहन (UP57AT6566) में लादकर गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र स्थित सिसई घाट ले जाकर गुप्त रूप से जला दिया।, गिरफ्तार आरोपी, कमलेश (25 वर्ष), अमलेश (23 वर्ष) एक 15 वर्षीय नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया सभी आरोपी भवानीपुर टोला अमहिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।

बरामदगी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का शॉकर रॉड (आला कत्ल) बरामद किया है।

पुलिस टीम इस मामले के सफल अनावरण में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय, रमेश चौधरी, संदीप यादव, शशिकांत यादव, प्रणव कुमार ओझा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad