Maharajganj News मेधावी छात्रों का सम्मान, परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 18 April 2026

Maharajganj News मेधावी छात्रों का सम्मान, परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न

Chief in editor Sunil Pandey 

सिसवा बाजार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन, टॉपर्स को किया गया सम्मानित




महराजगंज, 18 अप्रैल 2026।

चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, सिसवा बाजार में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र है।

विद्यालय के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार तुलस्यान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी विषयों की पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं।

🏆 विद्यालय के टॉप 3 छात्र प्रथम – अनुराग द्विवेदी (कक्षा 9) – 96%

द्वितीय – आयुषी यादव (कक्षा 8) – 89.17% ,तृतीय – हिमांशु (कक्षा 7) – 85% ,📚 कक्षा अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त छात्र, कक्षा 6 – दिवांश सिंह (80.5%), कक्षा 7 – हिमांशु (85%) ,कक्षा 8 – आयुषी यादव (89.17%), कक्षा 9 – अनुराग द्विवेदी (96%), कक्षा 11 – शिवम सिंह (75.1%), कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विनेश त्रिपाठी एवं आलोक सिंह द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad