Maharajganj News डीपीआरओ से अभद्रता का मामला गरमाया, पंचायत संघ का अल्टीमेटम—3 दिन में कार्रवाई नहीं तो कामकाज ठप - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 2 April 2026

Maharajganj News डीपीआरओ से अभद्रता का मामला गरमाया, पंचायत संघ का अल्टीमेटम—3 दिन में कार्रवाई नहीं तो कामकाज ठप

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। विकास खंड पनियरा की ग्राम पंचायत सोहास एक बार फिर विवादों में घिर गई है। प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के साथ कथित अभद्रता के आरोप के बाद पंचायत विभाग में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमा पर हमला बताया है।

संघ द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 को सतीश सिंह डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय का माहौल खराब कर दिया। संघ का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत सचिव को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी हरिलाल के साथ मारपीट, पूर्व खंड विकास अधिकारियों और डीसी मनरेगा के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

संघ के जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा कि यदि कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाएं जारी रहीं, तो विभागीय कार्य पूरी तरह ठप हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी भय के माहौल में काम नहीं करेंगे। संघ ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले भर के पंचायत कर्मी सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय, जिला महामंत्री गुड्डु प्रसाद, गुलाब पाठक, दिनेश पाठक, वीरेंद्र यादव, नजीर अहमद, कौशल किशोर सिंह, बलिराम मौर्य सहित सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह रामजीत व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad