Maharajganj News तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: बाइक में लगी आग, दो की मौत, महिला की हालत गंभीर - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 2 April 2026

Maharajganj News तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: बाइक में लगी आग, दो की मौत, महिला की हालत गंभीर

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर तरकुलवा तिवारी के पास दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल में तुरंत आग लग गई और वह देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (UP 53 DZ 9708) ने पहले मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर बड़ा टोला निवासी भोला (38 वर्ष), पुत्र राम विलास, तथा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान (62 वर्ष), पुत्र अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, भोला की पत्नी सुमन (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad