Maharajganj News मिल परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 19 April 2026

Maharajganj News मिल परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन

 Chief in editor Sunil Pandey 

सिसवा बाजार (महराजगंज), 19 अप्रैल 2026।




आईपीएल चीनी मिल, सिसवा बाजार के सौजन्य से मिल परिसर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता इकाई प्रमुख संदीप पवार एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डी.के. कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की।

शिविर में मिल के विभागाध्यक्ष (उत्पादन) राजकुमार, विभागाध्यक्ष (यांत्रिक) लोकेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर फिजियोथेरेपी जांच कराई। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा लोगों की शारीरिक समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई। शिविर में उपस्थित लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व एवं इसके नियमित उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

समापन अवसर पर डॉ. डी.के. कुशवाहा ने बताया कि फिजियोथेरेपी शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है।

शिविर का आयोजन सफल रहा और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad