Maharajganj News पुरंदरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अमहवा चौराहे से दबोचा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 1 April 2026

Maharajganj News पुरंदरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अमहवा चौराहे से दबोचा

महराजगंज, 01 अप्रैल 2026।



जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक वांछित/वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना पुरंदरपुर की टीम ने अभियुक्त जालू उर्फ प्रदीप निषाद पुत्र स्व. चन्द्रकेश निषाद निवासी ग्राम थरौली थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर (वर्तमान पता ग्राम खुर्रमपुर नर्सरी, थाना पुरंदरपुर) को दिनांक 01 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे अमहवा चौराहे के पास चाय की गुमटी के निकट से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरंदरपुर पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। उस पर पीड़िता के साथ जबरन मारपीट एवं अभद्रता करने का आरोप है। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

पुलिस ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उ0नि0 नीरज कुमार राय

उ0नि0 रवि प्रकाश गुप्ता

का0 हीरालाल

का0 पवन कुशवाहा

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad