Maharajganj News गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 27 April 2026

Maharajganj News गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

 Chief in editor Sunil Pandey 

U P 


महराजगंज, 27 अप्रैल 2026:

जनपद में अपराध नियंत्रण और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना ठूठीबारी की टीम ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी संख्या 07/26 से संबंधित नाजिया खातून (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्री कुर्बान, निवासी गायत्री मंदिर, थाना ठूठीबारी, को म0उ0नि0 खुशबू एवं कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी की टीम ने राजाबारी (ठूठीबारी-नौतनवा रोड) के पास से बरामद किया।

बरामदगी के बाद युवती को थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ के उपरांत परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad